संजीव अरोड़ा की सीट से केजरीवाल राज्यसभा के लिए जाएंगे।
आप ने संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है, और इस पर चर्चा है कि संजीव अरोड़ा की सीट से केजरीवाल राज्यसभा के लिए जाएंगे। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इस खबर का खंडन किया है।

पंजाब (जनमत ):आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुरी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी दोनों ही इस हार से प्रभावित हुए हैं। अब मीडिया में केजरीवाल के सियासी भविष्य को लेकर विभिन्न अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच, आप ने संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है, और इस पर चर्चा है कि संजीव अरोड़ा की सीट से केजरीवाल राज्यसभा के लिए जाएंगे। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इस खबर का खंडन किया है।
सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल फिलहाल संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास में रह रहे हैं। कारोबारी संजीव अरोड़ा को अप्रैल 2022 में राज्यसभा के लिए चुना गया था, और उनका कार्यकाल लगभग तीन साल और बाकी है।
अभी यह चर्चा हो रही है कि संजीव अरोड़ा की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव में अरविंद केजरीवाल उम्मीदवार बन सकते हैं। यदि वे चुनाव जीतते हैं तो वह लगभग अप्रैल 2028 तक पंजाब के सांसद रहेंगे। इससे पहले, अरविंद केजरीवाल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह मुख्यमंत्री बनाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
इस बीच, भाजपा और अन्य विपक्षी दलों का कहना है कि केजरीवाल दिल्ली चुनाव में हारने के बाद अब पंजाब की कमान अपने हाथों में लेना चाहते हैं। उनका मकसद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटाकर खुद मुख्यमंत्री बनने का है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि विपक्षी दल कभी भी पंजाब के मुद्दों को केंद्र सरकार के सामने नहीं उठाते। वे केवल हम पर बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं और उनका मुख्य काम मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाने की कोशिश करना है।
Published By: Satish Kashyap