अयोध्या पहुंचे डीजी होमगार्ड डीके ठाकुर, मंडलीय सम्मेलन में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

उप्र के डीजी होमगार्ड डीके ठाकुर को अयोध्या पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में होमगार्ड विभाग का मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

अयोध्या पहुंचे डीजी होमगार्ड डीके ठाकुर, मंडलीय सम्मेलन में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के डीजी होमगार्ड डीके ठाकुर को अयोध्या पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में होमगार्ड विभाग का मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन में अयोध्या मंडल के अंतर्गत आने वाले अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर जनपदों के अधिकारी एवं होमगार्ड जवान शामिल हुए।

सम्मेलन के दौरान विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ होमगार्ड जवानों की समस्याओं, आवश्यकताओं और कार्य प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा की गई। जवानों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को डीजी होमगार्ड के समक्ष रखा।

बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दों में सेवानिवृत्ति के बाद होमगार्ड जवानों को ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रही। इसके अलावा जवानों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों प्रस्ताव वर्तमान में शासन स्तर पर लंबित हैं। वही डीजी होमगार्ड डीके ठाकुर ने जवानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इन दोनों महत्वपूर्ण मांगों को स्वीकृति दिलाने का प्रयास करेंगे, ताकि होमगार्ड जवानों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

सम्मेलन में थानों पर तैनात होमगार्ड जवानों के लिए पर्याप्त आवासीय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। इस पर डीजी होमगार्ड ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

डीजी होमगार्ड ने कहा कि प्रदेश के होमगार्ड जवान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न सरकारी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान विभाग की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।