भदोही: मां विंध्यवासिनी मंदिर में श्रद्धालु और पुलिसकर्मी के बीच तीखी नोकझोंक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उप्र के भदोही जनपद स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालु और पुलिसकर्मी के बीच तीखी नोकझोंक होने की खबर सामने आ रही है। 

भदोही: मां विंध्यवासिनी मंदिर में श्रद्धालु और पुलिसकर्मी के बीच तीखी नोकझोंक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Published By- Diwaker Mishra

भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

भदोही/जनमत न्यूज़। उप्र के भदोही जनपद स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालु और पुलिसकर्मी के बीच तीखी नोकझोंक होने की खबर सामने आ रही है। दर्शन-पूजन के दौरान हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गर्भगृह में बहस और हंगामे के चलते करीब 5 मिनट तक दर्शन-पूजन प्रभावित रहा। श्रद्धालु और पुलिसकर्मी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की जानकारी मिली है। विवाद बढ़ने पर गर्भगृह में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले की चर्चा तेज हो गई है। पुलिसकर्मी के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। घटना के संबंध में संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। विंध्यधाम में दर्शन के दौरान हुए विवाद का वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।