अयोध्या: शॉर्ट सर्किट से महिला चिकित्सालय में लगी आग, कोई जनहानि नहीं; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
उप्र के अयोध्या जनपद शॉर्ट सर्किट से जिला महिला अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। महिला अस्पताल के चतुर्थ तल पर आग लगी।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद शॉर्ट सर्किट से जिला महिला अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। महिला अस्पताल के चतुर्थ तल पर आग लगी।
मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौजूद है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड एटीएम के साथ मिलकर महिला अस्पताल के कर्मचारियों ने आग बुझाने में मदद की।
मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी के साथ एसपी सिटी चक्रपाणि तिवारी और भारी फोर्स मौजूद रही। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के महिला अस्पताल का है।

Janmat News 
