आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधायक राजेंद्र मौर्य व जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने दी जानकारी

जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” के आह्वान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 1033 जिलों में से 938 जिलों में कार्यशालाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधायक राजेंद्र मौर्य व जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने दी जानकारी
REPORTED BY - VIKAS GUPTA, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। भारत को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत प्रतापगढ़ में एक स्थानीय होटल में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद किया।

जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” के आह्वान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 1033 जिलों में से 938 जिलों में कार्यशालाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर इसकी औपचारिक शुरुआत 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर की गई थी।

उन्होंने कहा कि आगामी महीनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
16 से 30 अक्टूबर तक महिला एवं युवा सम्मेलन
1 से 15 नवंबर तक व्यापारी, लघु उद्योग और प्रोफेशनल सम्मेलन
कॉलेज स्तर पर स्वदेशी संकल्प सेमिनार और स्वदेशी मेला
1 से 25 दिसंबर तक घर-घर संपर्क अभियान और आत्मनिर्भर भारत रथ यात्रा

इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को “घर-घर स्वदेशी, गर्व से कहो यह स्वदेशी है” जैसे नारों से जोड़कर जनभागीदारी बढ़ाने और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, बुद्धिजीवियों से ‘भारत @2047’ के लिए आत्मनिर्भरता से जुड़े सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।

विधायक राजेंद्र मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि भारत की आर्थिक व्यवस्था स्वदेशी सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने कहा,

“जब तक हमारी अर्थव्यवस्था स्वदेशी नहीं होगी, तब तक हम न तो अपनी स्वतंत्रता की रक्षा कर पाएंगे और न ही न्याय की गारंटी दे सकेंगे।”

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसी योजनाओं के माध्यम से देश में स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में उठाए गए कदम आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की नींव रख रहे हैं।