प्रतापगढ़ के कुंडा में नवंबर में गूंजेगा जय श्रीराम का उद्घोष, बागेश्वर धाम सरकार सुनाएंगे राम कथा
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा में 17 से 20 नवंबर तक जय श्रीराम का उद्घोष गूंजेगा। इस दौरान बागेश्वर धाम सरकार श्रीराम कथा सुनाएंगे।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा में 17 से 20 नवंबर तक जय श्रीराम का उद्घोष गूंजेगा। इस दौरान बागेश्वर धाम सरकार श्रीराम कथा सुनाएंगे।
कुंडा बेंती राजभवन के हवाई पट्टी ग्राउंड पर 17 से 20 नवंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार श्री राम कथा सुनाएंगे। इस दौरान दो दिन बागेश्वर धाम सरकार का भव्य दरबार भी लगेगा।
राजा भइया ने दी जानकारी
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक राजा भइया ने पत्रकारों के माध्यम से कथा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि "जनसत्ता दल का पूरा परिवार इस श्री राम कथा का जजमान है।" राजा भइया ने सभी से कथा सुनने व बागेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया।
जिले में खासा उत्साह
राजा भइया ने बताया कि "पूरे जिले के लोग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर बाबा की कथा सुनना चाहते थे।" कथा को लेकर प्रतापगढ़ समेत आसपास के जिलों में भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
व्यापक तैयारियां
बेंती राजभवन के कथा स्थल पर भव्य पंडाल और पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू कर दी गई है। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 17 से 20 नवंबर तक कुंडा में चहुंओर जय श्री राम के उद्घोष गूंजेंगे।

Janmat News 
