कौशांबी में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, चार से अधिक लोगों की मौत; इलाके में मचा हड़कंप

उप्र के कौशांबी जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। मामला जनपद के पिपरी और प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बॉर्डर का बताया जा रहा है।

कौशांबी में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, चार से अधिक लोगों की मौत; इलाके में मचा हड़कंप
Published By- Diwaker Mishra

कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। मामला जनपद के पिपरी और प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बॉर्डर का बताया जा रहा है।

जहां आदिल नाम से संचालित बताए जा रहे पटाखा गोदाम में सुबह करीब 11 बजे अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था की इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक चार से अधिक लोगों के मौत और दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना सामने आ रही है। हालांकि मृतकों की संख्या की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त होने की भी सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही प्रयागराज और कौशाम्बी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी राहत एवं बचाव दल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएम अमित पाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें इलाज के लिए एस आर एन में भर्ती करवाया गया है साथ ही राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है हालांकि उन्होंने करने वालों की संख्या की अब तक पुष्टि नहीं की है वहीं स्थानीय लोगों की माने तो घटना के बाद तकरीबन आठ लोगों के साथ निकल जा चुके हैं