भदोही: औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक लैब मशीन का उद्घाटन, ग्रामीण मरीजों को मिलेगी उत्कृष्ट जांच सुविधा

उप्र के भदोही जनपद के औराई में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।

भदोही: औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक लैब मशीन का उद्घाटन, ग्रामीण मरीजों को मिलेगी उत्कृष्ट जांच सुविधा
Published By- Diwaker Mishra

भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

भदोही/जनमत न्यूज़। उप्र के भदोही जनपद के औराई में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) औराई स्थित बी.पी.एच.यू. (BPHU) लैब में एक अत्याधुनिक चिकित्सा मशीन का भव्य उद्घाटन किया गया।

यह उद्घाटन मुख्य अतिथि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कृष्णचंद्र दूबे द्वारा फीता काटकर किया गया। इस नई और आधुनिक मशीन के चालू होने से अब स्थानीय और ग्रामीण अंचल से आने वाले मरीजों को उच्च स्तरीय और सटीक पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं अस्पताल में ही मिल सकेंगी, जिससे उन्हें शहर की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

उद्घाटन के अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज देना है। इस आधुनिक मशीन के आने से जांच रिपोर्ट जल्द और सटीक मिलेगी, जिससे डॉक्टरों को इलाज शुरू करने में आसानी होगी।

यह रहे उपस्थित:

इस विशेष अवसर पर अस्पताल का समस्त स्टाफ और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

चिकित्सक: डॉ. अम्बरीश सिंह, डॉ. जितेंद्र दूबे, डॉ. अंजनी गौरव चतुर्वेदी।

लैब व फार्मासिस्ट टीम: लैब इंचार्ज संजय पुरुषार्थी, चीफ फार्मासिस्ट प्रदीप मौर्या।

अन्य स्टाफ व सहयोगी: जय प्रकाश प्रिंस मिश्रा, शिप्रा मौर्या, छोटे लाल यादव, कृष्ण मोहन, बादल, प्रवीण, प्रदीप, वर्षा समेत अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।