हाथरस: योगी सरकार के अतिक्रमण को लेकर आदेश हवा हवाई, जंक्शन कब होगा अतिक्रमण मुक्त?
उप्र के हाथरस जंक्शन रेलवे रोड का अतिक्रमण वाहन चालकों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। अतिक्रमण के चलते दिन में कई-कई बार रेलवे रोड पर जाम लग जाता है।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जंक्शन रेलवे रोड का अतिक्रमण वाहन चालकों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। अतिक्रमण के चलते दिन में कई-कई बार रेलवे रोड पर जाम लग जाता है।
जाम के चलते अक्सर रेल यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। अब इसे जिम्मेदारों की मिलीभगत कहें या अनदेखी, लेकिन अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
पूर्व में एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश मीणा ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया था और रेलवे रोड का अतिक्रमण साफ कराया था लेकिन एसडीएम के जाते ही अतिक्रमणकारियों के हौसले हुए बुलंद हो गए और उन्होंने पुनः रेलवे रोड पर कई कई फुट तक अतिक्रमण कर लिया।
अब देखना यह होगा की जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद से जागकर कब अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करके इस रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को सुकून दे पाते हैं।

Janmat News 
