प्रतापगढ़: दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की आवश्यक विधिक कार्रवाई
उप्र के प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 23 वर्षीय आरोपी पवन कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 23 वर्षीय आरोपी पवन कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, पवन कुमार पटेल पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी दुईजी का पुरवा पलये, थाना नवाबगंज, प्रयागराज के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायन वैस के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी मानिकपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमरनाथ सिंह ने कांस्टेबल ध्यानचन्द्र, अमन यादव और मुकेश सिंह के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




