संभल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, महिला से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार; 20400 रुपये बरामद

उप्र के संभल जिले के थाना बबराला क्षेत्र में महिला के साथ हुई आभूषण लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

संभल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, महिला से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार; 20400 रुपये बरामद
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जिले के थाना बबराला क्षेत्र में महिला के साथ हुई आभूषण लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को वादी ने थाना बरवाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मां को बातों में उलझाकर एक युवक ने सोने के कुंडल और चैन ठग लिए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की।

29 अप्रैल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्द्रा चौक कस्बा बबराला से आरोपी असलम पुत्र लालदीन निवासी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ (उम्र करीब 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए आभूषण बेचकर प्राप्त 20,400 रुपये बरामद किए हैं।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्यवाही की है। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।