नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, 6 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कैफे सील

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित कैफे को सील कर दिया है और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है।

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, 6 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कैफे सील
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट —

बरेली/जनमत न्यूज। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया में मदरसे पढ़ने जा रही कक्षा 6 की 16 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि छात्रा मदरसे पढ़ने जा रही थी। आरोप है कि उसी क्षेत्र का निवासी चांद उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर जादौपुर स्थित एक कैफे पर ले गया। जहां पहले से मौजूद अन्य युवकों के साथ मिलकर उसे कैफे के ऊपर बने कमरे में ले जाया गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

घटना के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसने अपने परिजनों और ताऊ को पूरी घटना की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी चर्चा है, जिसके बाद थाना पुलिस ने संज्ञान लिया।

फ़िलहाल मामले में  पुलिस ने  परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दुष्कर्म  के आरोपी 6 युवकों में असद, हैदर उर्फ करन ,चांद, समीर अहमद, बंटी सैफी, कैफे संचालक व अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है l

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित कैफे को सील कर दिया है और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले के तथ्य स्पष्ट हो पाएंगे।