जम्मू काश्मीर में पर्यटकों के ऊपर कायराना हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका
पीपीगंज रविवार 27अप्रैल को नगर पंचायत पीपीगंज प्रभा हाल चौराहे पर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों के द्वारा नृशंस हत्या के विरोध में पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया।

जम्मू कश्मीर/जनमत :पीपीगंज रविवार 27अप्रैल को नगर पंचायत पीपीगंज प्रभा हाल चौराहे पर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों के द्वारा नृशंस हत्या के विरोध में पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। आक्रोशित लोगों द्वारा पाकिस्तान मूर्दाबाद का नारा लगाते हुए चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका।
कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विजय शंकर यादव जिलाध्यक्ष हियुवा गोरखपुर/सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उ०प्र० ने कहा कि इस तरह के कायराना आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है।इसकी कड़ी निन्दा करते हैं। मृतक पर्यटकों के प्रति सभी ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर कमलेश वर्मा नि०अध्यक्ष हियुवा,अजीत सिंह शशि,गणेश मद्धेशिया पूर्व सभासद, परमात्मा चौबे,प्रेम नाथ गौड़,सत्यम शर्मा,दिनेश भारती,दिलीप कन्नौजिया,मनमोहन अग्रहरी,राजकुमार गुप्ता,डी.एन. सिंह,धिरेन्द मद्धेशिया,राकेश अग्रहरी,भोलू भारती,संदीप गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में हिन्दू युवा वाहिनी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे