यूपी बोर्ड मे कौशांबी के धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा ने पाया प्रदेश में दूसरा स्थान

पी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होते ही छात्राओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। जिस तरह से छात्रों अपनी मेहनत की है उसी का परिणाम घोषित हुआ है।

यूपी बोर्ड मे कौशांबी के धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा ने पाया प्रदेश में दूसरा स्थान
Published By: Satish Kashyap

कौशांबी/जनमत: यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होते ही छात्राओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। जिस तरह से छात्रों अपनी मेहनत की है उसी का परिणाम घोषित हुआ है। कौशांबी जिले के नगर पंचायत अझुहा धर्मा देवी इंटर कॉलेज जो इस कॉलेज में हर साल कोई ना कोई छात्र  टॉप करते हैं। इस वर्ष धर्मा देवी इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा अनुष्का सिंह 96.80% अंक पाकर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का नाम रोशन किया है। साथ ही साथ जिले में नंबर एक स्थान पाकर जिले का भी नाम रोशन किया है।


अनुष्का सिंह इसी स्कूल धर्म देवी इंटर कॉलेज से हाई स्कूल में भी टॉप किया था। हाई स्कूल में अनुष्का सिंह प्रदेश में आठवां एवं जिले में दूसरा स्थान पाकर अपने माता-पिता के साथ-साथ एवं गुरुजनों का भी नाम रोशन किया था। अनुष्का सिंह का कहना है की स्कूल के पढ़ाई के अलावा भी घर पर भी  7 से 8 घंटा पढ़ने में समय देती थी। अनुष्का सिंह का सपना है कि वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करके आईएएस अफसर बनना चाहती है।