एटा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 101वां जन्मदिवस भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

एटा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 101वां जन्मदिवस भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उप्र के एटा के ग्रीन गार्डन में 'अटल स्मृति दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजवहादुर भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान ब्रजवहादुर भारद्वाज ने अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को याद किया। उन्होंने वाजपेयी सरकार द्वारा गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए चलाई गई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड भी उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजवहादुर भारद्वाज ने बताया कि यह अटल जी का 101वां जन्मदिन है, जिसे 'स्मृति दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटल जी द्वारा देश, समाज और राष्ट्र के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की। भारद्वाज ने कहा कि देश आजाद होने के बाद अटल जी ने गठबंधन सरकार के बावजूद देश के लिए अद्भुत काम किए।

उन्होंने अटल जी के कार्यकाल में बने राजमार्गों, चक रोड और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उल्लेख किया। इसके अतिरिक्त, अंत्योदय योजना और किसानों को दिए गए किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं को भी याद किया, जिनसे किसानों का सम्मान बढ़ा। भारद्वाज ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अटल जी के सपनों को साकार करने में जुटे हैं।

गई,कितने मतदाता स्थान परिवर्तित कर बाहर रहने लगे ,शादियां हो गई इन सभी का सत्यापन कर एस आई आर किया जा था है साफ सुधारी मतदाता सूची है।मजबूत लोकतंत्र दे सकती है।उन्होंने एस आई आर प्रक्रिया को सही ढहराया।

इस दौरान पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,पूर्व जिलाअध्यक्ष संदीप जैन,भाजपा नेता पंकज गुप्ता ,सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे है ।