एटा: स्कूल प्रबन्धक ने 13 वर्षीय किशोरी से की छेड़छाड़, 24 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

उप्र के एटा जनपद की निधौली कलां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी जो कि कक्षा 9 की छात्रा है 24 दिन पूर्व यानी 21 अगस्त को विद्यालय के मैनेजर ने किशोरी को अपने कार्यालय में बुलाया और टाई खींचते हुए छेड़छाड़ की और सीना दबाया।

एटा: स्कूल प्रबन्धक ने 13 वर्षीय किशोरी से की छेड़छाड़, 24 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट  

एटा/जनमत न्यूज़। ​उप्र के एटा जनपद की निधौली कलां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी जो कि कक्षा 9 की छात्रा है 24 दिन पूर्व यानी 21 अगस्त को विद्यालय के मैनेजर ने किशोरी को अपने कार्यालय में बुलाया और टाई खींचते हुए छेड़छाड़ की और सीना दबाया।

आरोपी ने नन्हे बच्चों से किशोरी को ऑफिस में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया और कक्षा 9 के प्रश्न पत्र पहले ही हल कराने का झासा देते हुए छेड़छाड़ की। किशोरी के अनुसार आरोपी मैनेजर शराब के नशे में बैठा था और टेबल पर सिगरेट भी जली रखी हुई थी।

पीड़िता के भाई की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और तलाश शुरू कर दी। घटना के 24 दिन बीत जाने के बाद पीड़िता और उसके परिजनों में आक्रोश है।उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों से कार्यवाही और गिरफ़्तारी की मांग की है।

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी धमकी दे रहा है 22 तारीख की घटना है मेरी बेटी की कोई सुनवाई नहीं हो रही 9 वी की छात्रा है आरोपी स्कूल का मैंनेजर है। आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

पीड़िता ने बताया 21 अगस्त की घटना है। मेरे स्कूल के मैनेजर ने छोटे छोटे दो बच्चे भेजे कि मुझे बुलाकर लाओ। बच्चे आए मेरे गेट पर आवाज लगाकर भाग गए। मैं ऑफिस गई मैनेजर ने मेरा हाथ कस कर पकड़ लिया और टाई को टाइट करते हुए बटन खोले और सीना दबाया।

मेरे गुप्तांग में उंगली करने लगा। मैं चिल्लाई तो वह धमकाने लगा। जान से मारने की धमकी दी फिर उसने मुझे लालच भी दिया। उसके मुंह से बदबू आ रही थी। सिगरेट भी जली मैंने अपनी मम्मी से शिकायत की फिर मम्मी गई तो वह गाली गलौज करने लगा। आरोपी की गिरफ्तारी होनी चाहिए।