प्रतापगढ़: 24 घंटे में ई-रिक्शा बैटरी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; तीन बैटरियां बरामद

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की मानिकपुर थाना पुलिस ने सर्विलांस सेल के सहयोग से ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्रतापगढ़: 24 घंटे में ई-रिक्शा बैटरी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; तीन बैटरियां बरामद
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की मानिकपुर थाना पुलिस ने सर्विलांस सेल के सहयोग से ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई तीन ई-रिक्शा बैटरियां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी होने के मामले में वादी की तहरीर पर थाना मानिकपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सोनू सोनकर पुत्र रामबाबू सोनकर, निवासी ममरखापुर मिरगढवा, थाना मानिकपुर, का नाम प्रकाश में आया। आरोप है कि उसने अपने साथी रोहन कुमार के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और लाल रंग के ई-रिक्शा को बाग में ले जाकर उसकी बैटरियां निकाल लीं।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 अगस्त को शाहाबाद मुर्गी फार्म जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से सोनू सोनकर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर ईस्टमैन कंपनी की नीले-पीले रंग की तीन बैटरियां बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी कई मुकदमों में आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध मानिकपुर, संडीला और सैनी थानों के अलावा कड़ाधाम थाने में भी मामले दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास सामने आने के बाद आरोपी की हिस्ट्रीशीट संख्या 147A भी खोली गई है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायन वैस के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल रामदेव गौतम, भीमराव, दर्वेश कुमार, आर्यन कुमार, अमन यादव और महिला कांस्टेबल निधि यादव शामिल रहीं।