बुलंदशहर: खेत में मिली महिला की सर कटी लाश, बाजू पर लिखा है बबली; पहचान में जुटी पुलिस

उप्र के बुलंदशहर जनपद में महिला की सर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। घटना जनपद के नरसेना थाना क्षेत्र के गांव घुंघरावली फरीदा रजवाहे की कच्ची पटरी की है।

बुलंदशहर: खेत में मिली महिला की सर कटी लाश, बाजू पर लिखा है बबली; पहचान में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट  

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में महिला की सर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। घटना जनपद के नरसेना थाना क्षेत्र के गांव घुंघरावली फरीदा रजवाहे की कच्ची पटरी की है।

खेत में मिला रक्तरंजित धड़ बाहरी महिला का बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला के सिर की तलाश में जुटी है, ताकि उसकी पहचान में आसानी हो।

धारदार हथियार से महिला का सिर धड़ से जुदा किया गया है। महिला की बाजू पर बबली लिखा है। लिखावट के आधार पर माना जा रहा कि महिला दूसरे राज्य की हो सकती है।

पुलिस को खेत में महिला का धड़ मिला, सिर की तलाश में पुलिस जुटी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस मान रही है कि किसी जानवर ने शव से छेड़छाड़ की है।