चाकू से गोद कर हत्या की वारदात को दिया अंजाम
फर्रुखाबाद (जनमत) :- यूपी के फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद मैं ताऊ ने अपने भतीजे पर चापड़ (धार दार हथियार )से हमला किया, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया. आरोपी को पुलिस ने हिरासत मै लिया.
आपको बता दे कि थाना क्षेत्र मऊ दरवाजा के वैभव कनौजिया कल अपने पिता के साथ अपने ताऊ राजेश के यहाँ उनके द्वारा की गई गाली गलौज की शिकायत करने गए थे. यह देख राजेश आग बबूला हो गया और उसने वैभव पर चापड़ से हमला कर दिया, हमले से वैभव बुरी तरह घायल हो गया. घायल वैभव को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया यहां डॉक्टर ने वैभव को मृत घोषित कर दिया.
वहीँ घटना की सूचना पर Asp ने मौके पर पहुंचे कर जाँच पड़ताल की. आरोपी राजेश को हिरासत मैं लेकर पूँछ तांछ की जा रही है, अभी तक की जाँच मैं पारिवारिक विवाद सामने आया है. फिलहाल मामले में पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गयी है.

Janmat News 
