IGRS निस्तारण में अयोध्या पुलिस नंबर वन, SSP ने 33 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

उप्र के अयोध्या पुलिस ने वर्ष 2026 में IGRS निस्तारण में इतिहास रच दिया। पुलिस ने जनवरी, मार्च और अप्रैल 2026 में आईजीआरएस निस्तारण में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पाया।

IGRS निस्तारण में अयोध्या पुलिस नंबर वन, SSP ने 33 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आजम खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या पुलिस ने वर्ष 2026 में IGRS निस्तारण में इतिहास रच दिया। पुलिस ने जनवरी, मार्च और अप्रैल 2026 में आईजीआरएस निस्तारण में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पाया।

इस उपलब्धि पर आज एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने आईजीआरएस सेल के 33 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और लगातार अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी भी मौजूद रहे।