रामपुर पुलिस ने किया अंतर्राष्ट्रीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 12 करोड़ के आभूषण बरामद

उप्र की रामपुर जनपद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बिलासपुर, एसओजी रामपुर तथा तेलंगाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राष्ट्रीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त और दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।

रामपुर पुलिस ने किया अंतर्राष्ट्रीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 12 करोड़ के आभूषण बरामद
Published By- Diwaker Mishra

रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र की रामपुर जनपद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बिलासपुर, एसओजी रामपुर तथा तेलंगाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राष्ट्रीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त और दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 12 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नेपाल निवासी कमल पुत्र जयनन्दा, कल्पना पत्नी भूपेन्द्र तथा विमला पत्नी कमल के रूप में हुई है। तीनों आरोपी तेलंगाना के साइबराबाद कमिश्नरेट के थाना गचीबाऊली में दर्ज चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे थे।

संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान डिबडिबा ओवरब्रिज के नीचे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी तथा अन्य कीमती सामान बरामद हुआ। बरामद माल में सोने के कड़े, चूड़ियां, हार, अंगूठियां, बिस्कुट, सिक्के, चांदी के आभूषण, पायल, चेन, मंगलसूत्र, ईयररिंग्स सहित अन्य बहुमूल्य वस्तुएं शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार बरामद माल में लगभग सात किलोग्राम सोना और डेढ़ किलोग्राम चांदी शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक रामपुर ने संयुक्त पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। कार्रवाई में कोतवाली बिलासपुर, एसओजी रामपुर तथा तेलंगाना पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।