कुरुक्षेत्र में हंगामा, महायज्ञ में ब्राह्मणों को खराब भोजन परोसने से हुई फायरिंग; क्षेत्र में तनाव भरा वातावरण

कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में 18 मार्च से चल रहे 102वें 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ के दौरान शनिवार सुबह एक ब्राह्मण को गोली लगने से चोटिल हो गया। घायल ब्राह्मण को उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने की घटना के बाद तनाव बढ़ने पर वेद पाठकों ने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए रास्ता रोक दिया।

कुरुक्षेत्र में हंगामा, महायज्ञ में ब्राह्मणों को खराब भोजन परोसने से हुई फायरिंग; क्षेत्र में तनाव भरा वातावरण

लखनऊ (जनमत):कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में 18 मार्च से चल रहे 102वें 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ के दौरान शनिवार सुबह एक ब्राह्मण को गोली लगने से चोटिल हो गया। घायल ब्राह्मण को उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने की घटना के बाद तनाव बढ़ने पर वेद पाठकों ने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए रास्ता रोक दिया।

विवाद तब भड़का, जब वेद पाठकों ने यज्ञ सम्राट पर खराब भोजन परोसने का इल्ज़ाम लगाकर शोर-शराबा शुरू किया। सूत्रों के अनुसार, हंगामा बढ़ने पर यज्ञ सम्राट बाबा हरिओम के सुरक्षाकर्मी ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक पाठी को गोली लग गई। घायल पाठी को तुरंत नजदीकी लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना के बाद गुस्साए पाठियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने पंडाल, होर्डिंग्स और बैनरों को नष्ट कर दिया। पंडाल के डंडों को निकालकर हवा में लहराते हुए बाबा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए। वहां उन्होंने बाधाएं खड़ी कर सड़क जाम कर दी।

हालात को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। अभी माहौल तनावपूर्ण है और पाठी लाठियां लेकर सड़क व केशव पार्क में इधर-उधर घूम रहे हैं। पुलिस के वज्र वाहन और दमकल की गाड़ियां भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Published By: Satish Kashyap