अयोध्या कैंट में रेलवे मजदूर यूनियन की बैठक, खाली पद भरने और OPS लागू करने की मांग

उप्र के अयोध्या कैंट में उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि यूनियन अध्यक्ष एसएन मलिक और विशिष्ट अतिथि महासचिव बीसी शर्मा रहे।

अयोध्या कैंट में रेलवे मजदूर यूनियन की बैठक, खाली पद भरने और OPS लागू करने की मांग

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या कैंट में उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि यूनियन अध्यक्ष एसएन मलिक और विशिष्ट अतिथि महासचिव बीसी शर्मा रहे।

मंडल अध्यक्ष अवधेश दुबे ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं, रिक्त पदों पर भर्ती, नए पदों के सृजन और संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई।

यूनियन अध्यक्ष एसएन मालिक व महासचिव बीसी शर्मा और लखनऊ मंडल मंत्री अवधेश कुमार दुबे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रेलवे में बड़ी संख्या में पद खाली हैं, जिससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है। कर्मचारियों को अवकाश और ओवरटाइम का लाभ मिलने में भी परेशानी हो रही है।

उन्होंने मांग की कि रिक्त पदों को जल्द भरा जाए, जरूरत के अनुसार नए पद सृजित किए जाएं और पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान यूनियन की प्राथमिकता है।