अयोध्या में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, मशीनरी-औजारों का हुआ पूजन

उप्र के अयोध्या जनपद में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर अयोध्या के विभिन्न तकनीकी एवं मैकेनिकल विभागों में श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की गई।

अयोध्या में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, मशीनरी-औजारों का हुआ पूजन
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर अयोध्या के विभिन्न तकनीकी एवं मैकेनिकल विभागों में श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की गई।

नलकूप खंड, सरयू नहर खंड, राजकीय आईटीआई, जलकल विभाग, सेतु निगम की मैकेनिकल कार्यशाला और निर्मोचन घाट विद्युत उपकेंद्र में भगवान विश्वकर्मा के साथ मशीनों, उपकरणों और औजारों का विधि-विधान से पूजन किया गया।

पूजा के बाद आरती और प्रसाद वितरण हुआ। जयंती कार्यक्रम नलकूप खंड में अधिशासी अभियंता उदय शंकर सिंह के नेतृत्व में आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अधिशासी अभियंता संजय त्रिपाठी समेत अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

राजकीय आईटीआई में प्रधानाचार्य अरुण कुमार, विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता हरिश्चंद्र यादव और जलकल विभाग में अरविंद तिवारी की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। अधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा से तकनीकी कार्यों में सफलता और विभागों की उन्नति की कामना की।