फतेहपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

उप्र के फतेहपुर जनपद में गैस सिलेंडर लीकेज से घर में आग लगने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐराया सादात गांव का है।

फतेहपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में गैस सिलेंडर लीकेज से घर में आग लगने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐराया सादात गांव का है।

जानकारी के अनुसार गांव में खाना बनाते समय सिलेंडर लीकेज के बाद आग लगी। आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।