**कौन हैं एलिना और शिल्पी, जिनके हाथ पीएम मोदी ने सौंपे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स? *
दुनिया भर में महिला दिवस मनाया जा रहा है। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नारी शक्ति’ को बधाई दी और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को फिर से जाहिर किया। इस मौके पर उन्होंने कई योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों का उल्लेख किया।

दुनिया भर में महिला दिवस मनाया जा रहा है। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नारी शक्ति’ को बधाई दी और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को फिर से जाहिर किया। इस मौके पर उन्होंने कई योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं एक दिन के लिए उनका सोशल मीडिया अकाउंट संभालेंगी। इस क्रम में उन्होंने परमाणु वैज्ञानिक एलिना मिश्रा और अंतरिक्ष वैज्ञानिक शिल्पी सोनी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की जिम्मेदारी दी।
प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर अकाउंट से दोनों महिला वैज्ञानिकों ने "अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, परमाणु प्रौद्योगिकी और महिला सशक्तिकरण" के बारे में संदेश दिया। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "हम एलीना मिश्रा (परमाणु वैज्ञानिक) और शिल्पी सोनी (अंतरिक्ष वैज्ञानिक) हैं। महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जिम्मेदारी निभाकर हम बहुत उत्साहित हैं। हमारा संदेश- भारत विज्ञान के लिए एक जीवंत और समृद्ध स्थान है, और हम अधिक से अधिक महिलाओं से इसे अपनाने की अपील करते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "हम दोनों, एलिना और शिल्पी, अपने-अपने क्षेत्रों में कई अवसरों को देख रहे हैं। यह सोच पाना भी मुश्किल था कि परमाणु प्रौद्योगिकी जैसा क्षेत्र भारत में महिलाओं के लिए इतनी सारी संभावनाएं प्रदान करेगा। इसी तरह, अंतरिक्ष क्षेत्र में महिलाओं और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी भारत को नवाचार और विकास के लिए सबसे आकर्षक स्थल बना रही है! भारतीय महिलाओं में निश्चित रूप से अद्वितीय प्रतिभा है और भारत के पास इसके लिए एक सही मंच है!"
Published By: Satish Kashyap