कौशांबी: पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में अब तक छह लोगों की मौत, बचाव में जुटी कई टीमें
उप्र के कौशांबी जनपद में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल और आधा दर्जन लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है।
कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जनपद में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल और आधा दर्जन लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों की माने तो मरने वालों का आंकड़ा ज्यादा है जिनकी स्थानीय प्रशासन अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है कि धमाके में चार मकान जमीदोज हो गए हैं और आसपास के भवन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
प्रयागराज और कौशांबी जिला प्रशासन, प्रयागराज एयर फोर्स कर्मचारी, और ए टी एस की टीम बचाव कर में जुटा हुआ है। पूरा मामला कौशांबी, प्रयागराज जनपद के बॉर्डर मनौरी बाजार के महमूदपुर गांव का है।




