औरैया के 3 थानों में गैंगस्टर के 4 मामले दर्ज, पूर्व सपा MLC समेत 29 लोगों पर कार्रवाई

उप्र के औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में जिले के 3 थानों में 4 गैंगस्टर के मामले दर्ज किए गए. थाना औरैया में 2, अजीतमल में 1 व एरवाकटरा में 1 मामला दर्ज किया गया।

औरैया के  3 थानों में गैंगस्टर के 4 मामले दर्ज, पूर्व सपा MLC समेत 29 लोगों पर कार्रवाई
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में जिले के 3 थानों में 4 गैंगस्टर के मामले दर्ज किए गए. थाना औरैया में 2, अजीतमल में 1 व एरवाकटरा में 1 मामला दर्ज किया गया।

औरैया में पूर्व सपा MLC कमलेश पाठक समेत 29 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। कमलेश पाठक पर विगत दिनों मुकदमा 14/26 धारा 308(5), 351(2) किहे जाने के बाद गैंगस्टर की कार्यवाही हुई।

कमलेश पाठक के साथ-साथ अब्दुल सत्तार पर भी कार्यवाही हुई। अब्दुल सत्तार पर हुई कार्यवाही में गिरोह बनाकर हत्या, बलबा, डकैती, गाली गलौज, मारपीट, रंगदारी व जान से मारने के प्रयास जैसे मामलों को आधार बनाया गया।

अलग-अलग मुकदमों में दर्ज आरोपों के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर शिकंजा कसा गया। इस क्रम में आठ आरोपियों पर टप्पेबाजी और चोरी, जबकि अन्य के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस का दावा है कि आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजररखी जा रही है। औरैया में गैंगस्टर की इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों और सियासी गलियारों में हड़कंप मचा है।