फतेहपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, हनुमान मंदिर के बाहर फेंका गया मांस; लोगों में आक्रोश
उप्र के फतेहपुर जनपद में बकरीद के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। शहर के चौक इलाके में स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के बाहर अराजक तत्वों द्वारा बकरे का मांस और सिर फेंके जाने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में बकरीद के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। शहर के चौक इलाके में स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर के बाहर अराजक तत्वों द्वारा बकरे का मांस और सिर फेंके जाने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। नाराज लोगों ने सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।
सूचना मिलते ही एएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Janmat News 
