औरैया: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 6 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उप्र के औरैया जनपद के बेला–दिव्यापुर मार्ग पर स्थित सुजानपुरवा के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के बेला–दिव्यापुर मार्ग पर स्थित सुजानपुरवा के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।
मृतक बच्ची की पहचान अनाया (6 वर्ष) पुत्री नौशाद मंसूरी निवासी सुजानपुरवा के रूप में हुई है। बताया गया है कि हादसा नंदपुर मोड़ के पास हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और शोक का माहौल फैल गया।
अनाया के परिवार में माता नसरीन, बहन जोया और बड़ा भाई गोलू हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। मौके पर थानाध्यक्ष बेला गंगा दास गौतम, एरवाकटरा थाना प्रभारी विनेश जादौन तथा कोतवाली बिधूना के प्रभारी मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Janmat News 
