फर्जी दस्तावेज के सहारे पुलिस में नौकरी पाने आए युवक हुआ गिरफ्तार
औरैया/जनमत/11 जनवरी 2025। फर्जी दस्तावेज के सहारे उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी पाने आए युवक को किया गया गिरफ्तार। शारीरिक मापदंड करने के दौरान गेट पर चेकिंग करने के दौरान उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने फर्जी दस्तावेज पकड़े। भर्ती बोर्ड नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा द्वारा जांच में प्रपत्र फर्जी पाए गए। जितेंद्र नाम का युवक अभिषेक के नाम से दे रहा था शारीरिक मापदंड परीक्षा।
फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी पाना चाह रहा था। आज शारीरिक मापदंड प्रक्रिया के दौरान औरैया पुलिस लाइन में हुआ खुलासा। उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने युवक को पड़कर भर्ती बोर्ड के सामने पेश किया। औरैया पुलिस लाइन में युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
REPORTED BY- ARUN KUMAR
PUBLISHED BY- MANOJ KUMAR