आज का राशिफल 9 सितंबर 2025: कई राशियों में नकारात्मक ऊर्जा का संचार, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 9 September 2025: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का भविष्यफल। जानें स्वास्थ्य, प्रेम, करियर और व्यापार की स्थिति।

आज का राशिफल 9 सितंबर 2025: कई राशियों में नकारात्मक ऊर्जा का संचार, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Published By- A.K. Mishra

Aaj Ka Rashifal 9 September 2025 : ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रहों की स्थिति कुछ खास राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकती है। गुरु मिथुन राशि में, शुक्र कर्क राशि में, सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा चंद्रमा और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल—

मेष राशि – सिर दर्द और आंखों में परेशानी रह सकती है। मन भयग्रस्त रहेगा और अज्ञात चिंता परेशान करेगी। व्यापार और प्रेम जीवन सामान्य रहेंगे। नीली वस्तु का दान शुभ होगा।

वृषभ राशि – आय में मन मुताबिक लाभ नहीं होगा। यात्राएं कष्टकारी साबित हो सकती हैं। संतान और प्रेम जीवन पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि – कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाए रखें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। उच्चाधिकारियों से टकराव न करें। व्यापार और प्रेम जीवन सामान्य रहेंगे।

कर्क राशि – भाग्य पर निर्भर होकर कोई बड़ा काम न करें। मानहानि के योग बन रहे हैं। यात्रा से कष्ट संभव है। स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि – चोट या दुर्घटना की आशंका है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। हालांकि, प्रेम और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि – जीवनसाथी और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर परिस्थितियां मध्यम रहेंगी। प्रेम-संबंध और संतान को लेकर तनाव संभव है। शनिदेव की पूजा करें।

तुला राशि – शत्रुओं पर विजय मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पेट या पैरों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। व्यापार और प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि – मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में समस्या आ सकती है। बच्चों को लेकर चिंता रहेगी। विद्यार्थी भ्रम की स्थिति में रहेंगे।

धनु राशि – घर के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा। मानसिक दबाव के कारण इच्छानुसार कार्य नहीं कर पाएंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी रहेगी।

मकर राशि – रोजगार में सामान्य दिन रहेगा। नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है। भाइयों और मित्रों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार और प्रेम जीवन ठीक ठाक रहेगा।

कुंभ राशि – जुआ, सट्टा और लॉटरी से दूर रहें, आर्थिक नुकसान हो सकता है। मुख से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। व्यापार अच्छा रहेगा और प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे।

मीन राशि – बेचैनी और घबराहट का अनुभव होगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम-संबंधों में परेशानी आ सकती है। व्यापारिक स्थिति सही रहेगी। शिवजी का जलाभिषेक करें।