50 हजार स्क्रीन्स, 100 से अधिक देश; Ramayana के मेकर्स का मेगा-प्लान, धुरंधर 2 का टूटेगा रिकॉर्ड?
4000 करोड़ के बजट में बनी रामायण के पार्ट 1 (Ramayana Part 1) को लेकर दर्शकों के अंदर जबरदस्त उत्साह है।
मुंबई/जनमत न्यूज़। 4000 करोड़ के बजट में बनी रामायण के पार्ट 1 (Ramayana Part 1) को लेकर दर्शकों के अंदर जबरदस्त उत्साह है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर, यश स्टारर फिल्म को मेकर्स दुनियाभर तक पहुंचाने के लिए नमित मल्होत्रा ने पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे धुरंधर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड टूट सकता है।
रामायण पार्ट 1 के मेकर्स का दांव
रामायण के दोनों पार्ट्स 4000 करोड़ के बजट में बने हैं, ऐसे में मेकर्स भारत की कालजयी महागाथा, सांस्कृतिक विरासत और सभ्यता से जुड़ी कहानी को दुनियाभर की ऑडियंस तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर-साईं पल्लवी स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म को मेकर्स 100 से अधिक देशों में रिलीज कर रहे हैं। इस फिल्म को वर्ल्डवाइड लगभग 50 हजार से अधिक स्क्रीन्स मिली हैं।
100 से अधिक देशों में ‘रामायण’ को रिलीज करके फिल्म का उद्देश्य भारत और दुनिया के बीच एक सांस्कृतिक सेतु बनाना है। इसके जरिए अंतरराष्ट्रीय दर्शक इस महागाथा की प्रासंगिकता, इसके मूल्यों और भारतीय सभ्यता में इसके महत्व को जान सकेंगे।
धुरंधर 2 के लिए खड़ी हो सकती है मुसीबत
नितेश तिवारी की दंगल के बाद रामायण पार्ट 1 को देखने का क्रेज विदेशी और भारतीय ऑडियंस के अंदर कितना ज्यादा है, इस बात का अंदाजा आप फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई से लगा सकते हैं।
मूवी ने 8 दिनों के अंदर सिर्फ भारत में 2 लाख 45 हजार की टिकट बिक्री के साथ 10 करोड़ से ज्यादा का शुद्ध बिजनेस किया था। अगर इसमें मेकर्स द्वारा ब्लॉक की गई सीटों को भी जोड़ा जाए तो मूवी की रिलीज से पहले ही कमाई 13 करोड़ क्रॉस कर चुकी है।
फिल्म की रिलीज को अब भी 7 दिन बाकी है। ऐसे में मेकर्स के 100 देशों में मूवी को रिलीज करने की प्लानिंग धुरंधर 2 की कमाई पर काफी भारी पड़ सकती है। ये भी हो सकता है कि ग्लोबल मार्केट में धुरंधर 2 का रिकॉर्ड टूट जाए।
रामायण पार्ट 1 में दिखेंगे ये सितारे
रामायण को नितेश तिवारी दो भागों में रिलीज कर रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 और दूसरा भाग दीवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।
मूवी की स्टारकास्ट की बात करें तो, रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश के अलावा इसमें लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे, अरुण गोविल, सनी देओल, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर अहम भूमिका में हैं।



