सीतापुर के रामेश्वरम तीर्थ पर भव्य दीपदान महोत्सव का आयोजन, अतिथियों ने किए भगवान भोलेनाथ के दर्शन

उप्र के सीतापुर जनपद के रामकोट स्थित पवित्र रामेश्वरम तीर्थ पर भव्य दीपदान महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।

सीतापुर के रामेश्वरम तीर्थ पर भव्य दीपदान महोत्सव का आयोजन, अतिथियों ने किए भगवान भोलेनाथ के दर्शन
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद के रामकोट स्थित पवित्र रामेश्वरम तीर्थ पर भव्य दीपदान महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में सागर गुप्ता शामिल हुए गणमान्य व्यक्ति ने तीर्थ परिसर में विराजमान भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दीपदान महोत्सव के दौरान धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। आयोजन में शामिल अतिथि सागर गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं।

इस अवसर पर सीतापुर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला रामकोट के ग्राम प्रधान श्री रामनिवास वर्मा द्वारा आमंत्रित किए जाने पर अतिथि सागर गुप्ता ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी समृद्ध धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।