रामनगरी अयोध्या पहुंचीं अभिनेत्री यामी गौतम, कहा- मन में बहुत भावुकता और श्रद्धा का भाव
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम आज रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद अभिनेत्री हनुमानगढ़ी पहुंचीं और हनुमत लला का आशीर्वाद लिया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम आज रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद अभिनेत्री हनुमानगढ़ी पहुंचीं और हनुमत लला का आशीर्वाद लिया।
इसके बाद यामी गौतम राम की पैड़ी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान मीडिया से बातचीत में यामी गौतम ने पहली बार अयोध्या आने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर मन में बहुत भावुकता और श्रद्धा का भाव है।
यामी गौतम ने कहा कि रामजी, हनुमानजी और माता की कृपा से उनका परिवार का यह साल बहुत सुंदर रहा है। उन्होंने अपने कार्यों की सफलता के लिए भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मांगा।
अभिनेत्री ने कहा कि जिस पावन नगरी ने भगवान श्रीराम के लिए 14 वर्षों तक इंतजार किया, वहां दर्शन करना सौभाग्य की बात है। यामी गौतम ने अपनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का भी जिक्र किया और बताया कि फिल्म परसों रिलीज होने वाली है।



