IND vs NZ T20I Series: भारत की करारी हार, चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने 87 रनों से पीटा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पडा।
ऑकलैंड/जनमत न्यूज़। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पडा। टीम इंडिया 87 रनों से यह मैच हार गई। हालाँकि भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करने उतरी न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक और माइकल ब्रेसवेल की तूफानी फिफ्टी के दम पर चौथे टी20 मैच में भारत के खिलाफ 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 259 रन बनाए। यह उसका टी20 इंटरनेशनल में अभी तक का सर्वेश्रष्ठ स्कोर है।
फिलिप्स ने 49 गेंदों पर छह चौके और 10 छक्कों की मदद से 107 रनों की पारी खेली। ब्रेसवेल ने 25 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 65 रन बनाए।
260 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को दूसरी ही गेंद पर झटका लग गया। पहली गेंद पर चौका मारने वाले संजू सैमसन दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट लिए। जैकब डफी ने उन्हें आउट किया।
पहले ही ओवर में श्रेयस अय्यर को बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा है क्योंकि संजू सैमसन के बाद पांचवीं गेंद पर ईशान किशन भी डफी का शिकार बन गए। ईशान खाता तक नहीं खोल पाए।



