प्रतापगढ़ में 17 नवंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, 20 को लगेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा स्थित बेंती राजमहल में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा और दिव्य दरबार का आयोजन होने जा रहा है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा स्थित बेंती राजमहल में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा और दिव्य दरबार का आयोजन होने जा रहा है।
17 से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय श्रीराम कथा होगी, जबकि 20 नवंबर को विशाल दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कुंडा विधायक एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की ओर से कराया जा रहा है।
आयोजन को लेकर बेंती राजमहल परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है।
आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। कथा और दिव्य दरबार में प्रतापगढ़ सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
चार दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी महत्वपूर्ण रहेगी।



