कानपुर देहात: CEC के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष की अगुवाई में निकाला विरोध मार्च; फूंका पुतला

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने अपना मोर्चा और तेज कर दिया है। इसी के चलते कांग्रेस का अब जिला स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

कानपुर देहात: CEC के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष की अगुवाई में निकाला विरोध मार्च; फूंका पुतला
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। ​मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने अपना मोर्चा और तेज कर दिया है। इसी के चलते कांग्रेस का अब जिला स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

इसी क्रम में कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमरीश सिंह गौर की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। 

अकबरपुर ओवरब्रिज से शुरू हुए इस विरोध मार्च के दौरान कांग्रेसियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उन्हें पद से हटाकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा अब सड़कों पर साफ नजर आने लगा है। देशव्यापी विरोध के तहत अब जिला स्तर पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुंकार भर दी है।

कानपुर देहात के अकबरपुर मे जिलाध्यक्ष अमरीश सिंह गौर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। 

अकबरपुर ओवरब्रिज से विरोध मार्च निकालकर कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को तुरंत पद से हटाने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

इस प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और भी बड़े पैमाने पर ले जाया जाएगा।