सहारनपुर के सौराणा में आकाश आनंद की जनसभा, 2027 के चुनाव को लेकर बसपा भरेगी सियासी हुंकार

उप्र के सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र के सौराणा में आज बसपा नेता आकाश आनंद की जनसभा आयोजित होगी। इस जनसभा को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

सहारनपुर के सौराणा में आकाश आनंद की जनसभा, 2027 के चुनाव को लेकर बसपा भरेगी सियासी हुंकार
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा/मोहन कश्यप की रिपोर्ट  

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र के सौराणा में आज बसपा नेता आकाश आनंद की जनसभा आयोजित होगी। इस जनसभा को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

बसपा की नजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी पुरानी राजनीतिक जमीन दोबारा मजबूत करने पर है। सहारनपुर वही जिला है, जहां की हरौड़ा सुरक्षित सीट से मायावती दो बार विधायक चुनी गई थीं और बाद में मुख्यमंत्री बनीं।

वहीं नकुड़ क्षेत्र से पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी भी बसपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। ऐसे में आज की जनसभा से बसपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और संगठन को मजबूत करने का संदेश देने की कोशिश होगी।