अयोध्या में कांग्रेस को झटका, वरिष्ठ नेता करन त्रिपाठी AIMIM में शामिल; पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत

उप्र के अयोध्या जनपद में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. करन त्रिपाठी ने पार्टी से इस्तीफा देकर AIMIM का दामन थाम लिया।

अयोध्या में कांग्रेस को झटका, वरिष्ठ नेता करन त्रिपाठी AIMIM में शामिल; पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट  

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. करन त्रिपाठी ने पार्टी से इस्तीफा देकर AIMIM का दामन थाम लिया। आजमगढ़ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की।

आज अयोध्या के मुगलपुरा स्थित AIMIM कार्यालय में जिलाध्यक्ष शुऐब वारसी और महानगर अध्यक्ष साकिर अंसारी के नेतृत्व में करन त्रिपाठी का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर प्रत्याशी रेहान सिद्दीकी और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शेर अफगन समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

करन त्रिपाठी के AIMIM में शामिल होने से अयोध्या की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके 2027 विधानसभा चुनाव में उतरने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, हालांकि अभी उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।