हाथरस: सरस्वती विद्या मंदिर में दस दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ; होंगी दौड़, कबड्डी एवं जलेबी रेस प्रतियोगिताएं

उप्र के हाथरस जनपद के जक्शन में स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक स्व. सत्यपाल सिंह सेंगर की स्मृति में दस दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

हाथरस: सरस्वती विद्या मंदिर में दस दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ; होंगी दौड़, कबड्डी एवं जलेबी रेस प्रतियोगिताएं
Published By- Diwaker Mishra

हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट 

हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद के जक्शन में स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक स्व. सत्यपाल सिंह सेंगर की स्मृति में दस दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रीती सेंगर एवं सुरेन्द्र पाल सिंह सेंगर मौजूद रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने दौड़, कबड्डी एवं जलेबी रेस प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया।

कबड्डी प्रतियोगिता कक्षा 11 और कक्षा 12 के बीच हुई, जिसमें कक्षा 12 की टीम विजेता रही। टीम के कप्तान प्रदीप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दौड़ में अमेरिका प्रथम, राखी द्वितीय एवं काजल तृतीय स्थान पर रहीं। जलेबी रेस में पुलकित प्रथम, कनक द्वितीय एवं कुणाल तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यालय की प्रबंधिका सुमन कुमारी ने मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नीरज सेंगर एवं उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच संचालन पंकज सेंगर और शालिनी सेंगर ने किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष दाल सिंह, राजपाल सिंह, विजेन्द्र सिंह, पूनम सेंगर, अमित कुमार, निदेशक वरुण प्रताप सेंगर, अमन गौड़, प्रमोद मदनावत, रामगोपाल दीक्षित, पंकज जी, विनाका, प्रदीप कुमार, विनोद ठाकुर, महेश सेंगर, अशोक कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।