बलरामपुर: श्री हनुमंत जयंती एवं दीपावली पर संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन, विशाल भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम
उप्र के बलरामपुर जनपद में श्री हनुमंत जयंती एवं शुभ दीपावली के पावन अवसर पर वीर विनय चौक स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में आज प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में श्री हनुमंत जयंती एवं शुभ दीपावली के पावन अवसर पर वीर विनय चौक स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में आज प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर के उत्तराधिकारी स्वामी महेंद्र दास ने बताया कि बलरामपुर में 05 से 10 नवंबर 2026 तक भव्य श्री हनुमान जयंती महोत्सव एवं विशाल संकीर्तन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। छह दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ 05 नवंबर को प्रातः 9 बजे हुआ।
महोत्सव के अंतर्गत श्रीराम कथा, श्रीमद्भागवत कथा, सुंदरकांड पाठ, हनुमान जयंती महोत्सव, अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
स्वामी महेंद्र दास ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार मंदिर पहुंचकर संगीतमयी सुंदरकांड पाठ एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।



