भाजपा युवा मोर्चा ने सोनिया और राहुल का किया पुतला दहन
सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष चौक पर भाजपा युवा मोर्चा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का किया पुतला दहन।

औरैया/जनमत। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष चौक पर भाजपा युवा मोर्चा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का किया पुतला दहन। यूपीए सरकार द्वारा 2000 करोड़ के घोटाले के विरोध में किया गया पुतला दहन। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर के नेतृत्व में औरैया शहर के सुभाष चौक पर पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
पुतला दहन में आशीष तिवारी, आशीष चौबे, लकी चतुर्वेदी, शिव गोपाल दुबे, दया निधि मिश्रा, कपिल मिश्रा, राजा दुबे, दीपक दुबे, रामजी मिश्रा, प्रतीक सिंह, विशाल त्रिवेदी, आकाश तिवारी आदि कई कार्यकर्ता शामिल हुए।