अयोध्या में सपा ने महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

उप्र के अयोध्या जनपद में सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने किया।

अयोध्या में सपा ने महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने किया।

हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता और आमजन सड़कों पर उतरे। वही सहादतगंज ओवरब्रिज के नीचे रामपथ से जुलूस शुरू हुआ, जिसे पुलिस ने सहादतगंज में ही रोक दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

प्रदर्शन में महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट को प्रमुख मुद्दा बनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, पेपर लीक और गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सरकार को घेरा।

सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। बाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। इस मौके पर सपा महिला विंग की कार्यकर्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, अनूप सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।