अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत, इलाके में मचा कोहराम

ट्रैक्टर चालक अपने साथियों के साथ पहाड़ से मजदूरी कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान कंचनपुर धुरिया गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया।

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत, इलाके में मचा कोहराम
REPORTED BY - ANAND TIWARI, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

मिर्जापुर/जनमत न्यूज। अहरौरा थाना क्षेत्र के कंचनपुर धुरिया गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर खेत में पलट गया, जिसमें दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक अपने साथियों के साथ पहाड़ से मजदूरी कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान कंचनपुर धुरिया गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में दबकर रामलखन पुत्र बसराज (45 वर्ष) निवासी मलोई थाना म्योरपुर, दुद्धी और रामकिसुन पुत्र हीरामन (43 वर्ष) निवासी भलोई थाना म्योरपुर, दुद्धी की मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों शवों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।