अयोध्या में पेट्रोल-डीजल की अफवाह ने मचाया हड़कंप...
अयोध्या (जनमत) :- यूपी अयोध्या शहर में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। शहर के सिविल लाइन इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर "पेट्रोल नहीं, डीजल नहीं" का नोटिस लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग और वकील वहां जमा हो गए, जिससे मौके पर असहज स्थिति उत्पन्न हो गई।हालांकि, नोटिस के बावजूद पेट्रोल पंप पर ईंधन की बिक्री जारी थी। भ्रमित लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की।
इस घटना के बाद जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि अयोध्या में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य है और किसी भी तरह की कमी नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक-बाइंग से बचें।पेट्रोल पंप पर पहुंचे लोगो का कहना है।आने-जाने के लिए ईंधन उनकी दैनिक आवश्यकता है और ऐसी अफवाहें उनके लिए चिंता का विषय बन जाती हैं।प्रशासन ने शहरवासियों से संयम बरतने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने का आग्रह किया है।

Janmat News 
