औरैया: दिबियापुर के ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में PTM के साथ शैक्षिक प्रदर्शनी, दिखाए वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग मॉडल

औरैया जनपद के दिबियापुर के ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, दिबियापुर में पेरेंट्स टीचर मीटिंग (PTM) के साथ एक भव्य शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

औरैया: दिबियापुर के ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में PTM के साथ शैक्षिक प्रदर्शनी, दिखाए वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग मॉडल
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के दिबियापुर के ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, दिबियापुर में पेरेंट्स टीचर मीटिंग (PTM) के साथ एक भव्य शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं द्वारा वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग मॉडल बनाकर उनका प्रदर्शन किया गया, जिसमें सभी विषयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक महोदय नवनीत गुप्ता ने किया। PTM में उपस्थित अभिभावकों ने छात्रों की रचनात्मक सोच, नवाचार एवं विषयगत समझ की सराहना की। प्रधानाचार्य राजेश मिश्र ने छात्रों की मेहनत की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

प्रदर्शनी में हिन्दी विषय के अंतर्गत व्याकरण पार्क एवं व्यंजन वृक्ष प्रस्तुत किए गए। विज्ञान विभाग में थर्मल पावर प्लांट, पेरिस्कोप, कलेडियोस्कोप, इलेक्ट्रिक बल्ब, स्मार्ट इरिगेशन सिस्टम, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, प्लाज़्मा गन एवं सेंसर बेस्ड प्रोटेक्शन सिस्टम जैसे आकर्षक कार्यशील मॉडेल प्रदर्शित किए गए।

अंग्रेज़ी विषय में पोएटिक डेक एवं थीम पार्क, जबकि शारीरिक शिक्षा में स्टेडियम, 3-डी होलोग्राम, ओलंपिक ग्राउंड तथा थ्योरम से संबंधित मॉडेल प्रस्तुत किए गए।

इसके अतिरिक्त कुतुब मीनार का 3-डी मॉडेल, लैंडफॉर्म ऑफ इंडिया (3-डी), एटमॉस्फेरिक लेयर एवं सोलर सिस्टम जैसे शिक्षाप्रद मॉडेल भी आकर्षण का केंद्र रहे।

इन मॉडेलों के निर्माण में खुशी, शुभांगी, आर्यन, भक्ति,जागृति, अनिरुद्ध, शुभी, दीक्षा, निमीशा, आंशी, अनीश, अंश, लाली, श्वेता, पलक, अरीन, ऋतिक, शिवानी, मुस्कान सहित अनेक विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के उपरांत इस वर्ष बोर्ड परीक्षा देने वाले कक्षा 10 एवं 12 के छात्रों की मंगल कामना हेतु विद्यालय परिसर में हवन एवं पूजन का आयोजन किया गया। हवन में छात्रों के साथ उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों ने आहुतियाँ प्रदान कर ईश्वर से सफलता की कामना की।

तदुपरांत प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।