औरैया के दिबियापुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप; दमकल ने पाया काबू
उप्र के औरैया जनपद के दिबियापुर कस्बे के संत रविदास नगर मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के दिबियापुर कस्बे के संत रविदास नगर मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


