प्रतापगढ़ में मनाया गया ईएमटी दिवस, एंबुलेंस कर्मियों के कार्यों की सराहना; किया गया सम्मान
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) श्री डॉ. ए.एन. प्रसाद के नेतृत्व में 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों के साथ ईएमटी दिवस मनाया गया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) श्री डॉ. ए.एन. प्रसाद के नेतृत्व में 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों के साथ ईएमटी दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर सीएमओ के द्वारा एंबुलेंस कर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित रिस्पॉन्स देकर लोगों की जान बचाने में उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कर्मचारियों को अप्रीसीएशन सर्टिफिकेट प्रदान किए।
सीएमओ ने सभी कर्मचारियों को उनके समर्पण, सेवा भावना एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में रीजनल मैनेजर जिला विवेक सिंह, प्रोग्राम मैनेजर पवन कुमार मिश्रा, EME सुदेश चंद्रा, अभिषेक मिश्रा एवं स्टाफ सदस्य आशीष, अरविंद, भूपेंद्र और मुकेश उपस्थित रहे।

Janmat News 
