बहराइच: AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने BJP नेता पर किया जुबानी हमला, कहा-पहले राजभर बताएं अपना डीएनए

एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की बहराइच में होने वाली जनसभा से एक दिन पहले जनपद पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली खान भाजपा नेता अनिल राजभर पर जमकर तीखा वार किया।

बहराइच: AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने BJP नेता पर किया जुबानी हमला, कहा-पहले राजभर बताएं अपना डीएनए
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की बहराइच में होने वाली जनसभा से एक दिन पहले जनपद पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली खान भाजपा नेता अनिल राजभर पर जमकर तीखा वार किया।

अनिल राजभर द्वारा सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह को लेकर दिए गए एक वक्तव्य पर बोलते हुए शौकत अली खान ने कहा कि पहले अनिल राजभर अपना डीएनए बताएं क्योंकि वह पहले मुसलमान थे उन्हें सबसे पहले अपना डीएनए चेक करने की जरूरत है।

भाजपा नेता दिनेश शर्मा के द्वारा ओवैसी को लेकर की गई एक टिप्पणी पर हमला करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब सैयद सालार मसूद गाजी अजमेर की धरती पर पैदा हुए तो विदेशी आक्रांता कैसे हो गए। 

सबसे पहले दिनेश शर्मा यह बताएं कि सैयद सलाद मसूद गाजी के पिता का क्या नाम था और उनका इतिहास क्या था जिसको महाराजा सुहेलदेव का इतिहास नहीं पता है वह इस तरह की अनारकल बातें करता है। 

उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव जाति के पास ही हैं या राजभर हैं किसको लेकर लड़ाई छड़ी हुई है अगर महाराजा सुहेलदेव महाराज होते तो उनका किला होता। 

वर्ल्ड बैंक द्वारा भारत सरकार के ग्रोथ रेट को लेकर किये गए तारीफ और जीडीपी को AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने फर्जी और बकवास बताया। उन्होंने कहा कि ये सब संस्थाएं भारत सरकार के अधीन लिहाजा जो सरकार कहेगी वही जारी होगा।

प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी एक दूसरे की पूरक है भारतीय जनता पार्टी के लोग हिंदुओं को मुसलमान का खौफ दिखाते हैं जबकि समाजवादी पार्टी मुसलमान को हिंदुओं का खौफ दिखाकर वोट बैंक की राजनीति करती है।

उन्होंने कहा कि 14 तारीख को मटेरा में होने वाली ओवैसी की जनसभा में लाखों लोग शिरकत करेंगे और बहराइच से ही चुनावी आगाज शुरू हो जाएगा।